सरोकार नहीं, सिर्फ सैर-सपाटे के लिए बिहार आये राहुल गांधी : (Date: 10-07-2025)
पटना। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भारत बंद के मद्देनज़र कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार यात्रा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि "राहुल गांधी की बिहार यात्रा का जनकल्याण से कोई लेना-देना नहीं है। वे महज सैर-सपाटे के लिए यहां आए थे।"
बुधवार को जारी अपने बयान में श्री सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी एक अस्थिर चित्त वाले व्यक्तित्व हैं और उनकी राजनीतिक सोच सिर्फ भ्रम फैलाने तक सीमित है। उन्होंने कहा कि देश के विपक्षी दलों की मानसिकता हमेशा से संविधान विरोधी रही है और उनका उद्देश्य लोकतंत्र को कमजोर करना है।
श्री सिन्हा ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करना न केवल राज्य के हित में है, बल्कि यह देशहित के भी विरुद्ध है।
उन्होंने चेतावनी दी कि "चुनावी लाभ के लिए बेबुनियाद मुद्दों के जरिये जनता को गुमराह करने की विपक्ष की साजिश किसी भी हाल में सफल नहीं होने दी जाएगी।"
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता सब देख और समझ रही है। अब देश झूठ और भ्रम की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा।