आगाज़: वन महोत्सव 2025 में लगाए जाएंगे 5 करोड़ पौधे: (Date: 15-07-2025)
पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यस्तरीय वन महोत्सव 2025 का शुभारंभ करते हुए आमजन से अपने परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण करने की अपील की है। इस अवसर पर उन्होंने एक अणे मार्ग परिसर में आम के पौधे का रोपण कर इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की।
इस वर्ष बिहार सरकार ने 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। आने वाले तीन महीनों तक पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान में वन विभाग के साथ-साथ ग्रामीण विकास विभाग, जीविका समूह, उद्यान विभाग, विभिन्न शैक्षणिक संस्थान, गैर-सरकारी संगठन (NGOs) और सामाजिक क्लब भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
वन महोत्सव का उद्देश्य:
वन महोत्सव की शुरुआत भारत में 1950 से हर वर्ष की जाती रही है। इसका मुख्य उद्देश्य है: