News

दैनिक जागरण हेल्थ आइकॉन ऑफ बिहार–2025 समारोह में समाजसेवी चिकित्सक सम्मानित- (Date: 31-12-2025)

पटना,
होटल मौर्या, पटना में आयोजित दैनिक जागरण हेल्थ आइकॉन ऑफ बिहार–2025 सम्मान समारोह में समाज के सच्चे सेवक माने जाने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। ये चिकित्सक केवल अपने पेशे तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अनगिनत परिवारों के लिए आशा, विश्वास और जीवन का संबल बने हुए हैं।

सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में भी निस्वार्थ भाव से सेवा करते हुए दूरदराज के इलाकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने वाले ये डॉक्टर वास्तव में मानवता के सच्चे प्रहरी हैं। हेल्थ आइकॉन ऑफ बिहार सम्मान समाज की ओर से उनके अतुलनीय योगदान के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है।

इस अवसर पर कहा गया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने और चिकित्सकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

समारोह के अंत में सभी सम्मानित चिकित्सकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।