भागलपुर में आज भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, उपमुख्यमंत्री करेंगे अध्यक्षता- (Date: 05-01-2026)
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की महत्वपूर्ण सेवाओं को लेकर सोमवार को भागलपुर में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे।
यह जनसंवाद कार्यक्रम भागलपुर के टाउन हॉल में पहली पाली में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों की भूमि से संबंधित समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके त्वरित समाधान पर चर्चा की जाएगी।
जनसंवाद में विभाग से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं, राजस्व संबंधी प्रक्रियाओं, नामांतरण, दाखिल-खारिज सहित अन्य भूमि मामलों से जुड़ी शिकायतें शामिल होंगी। आम लोग अपनी समस्याएं सीधे विभागीय अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।
इस अवसर पर विभाग के प्रधान सचिव सी.के. अनिल, सचिव गोपाल मीणा, विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह, अपर सचिव आजीव वत्सराज, उपनिदेशक मोना झा, सहायक निदेशक सुधांशु शेखर, सुमित कुमार आनंद, विशेष कार्य पदाधिकारी अनुपम प्रकाश, सहायक निदेशक सह जनसंपर्क पदाधिकारी जूही कुमारी तथा आईटी मैनेजर आनंद शंकर सहित राजस्व मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य भूमि सुधार प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, सुगमता और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।