News

03 स्ट्रैंड रोड स्थित सरकारी आवास पर मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन- (Date: 14-01-2026)

पटना
03 स्ट्रैंड रोड स्थित सरकारी आवास में आज मकर संक्रांति उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक उल्लास और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मकर संक्रांति का पावन पर्व सूर्य उपासना, ऋतु परिवर्तन और लोक परंपराओं के उल्लास का प्रतीक है। यह पर्व समाज में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और आपसी सौहार्द का संदेश देता है।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभी के सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सूर्य देव की कृपा से सभी के जीवन में खुशहाली और नई संभावनाओं का संचार हो, ऐसी मंगलकामना व्यक्त की गई।

कार्यक्रम के अंत में प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।