News

पटना में हेल्थ कॉन्क्लेव आयोजित, स्वास्थ्य सुधारों पर हुई विस्तृत चर्चा- (Date: 17-01-2026)

पटना के होटल चाणक्य में प्रभात खबर मीडिया समूह की ओर से आयोजित हेल्थ कॉन्क्लेव में विशेष अतिथि के रूप में जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी उपस्थित रहे।

कॉन्क्लेव के दौरान केंद्र एवं बिहार सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों, योजनाओं और सुधारों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और जनहितकारी नीतियों पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर समाज को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले प्रख्यात चिकित्सकों को सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत लोगों का उत्साहवर्धन करना और जनस्वास्थ्य को और सुदृढ़ बनाना रहा।

यह आयोजन स्वस्थ बिहार–सशक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक और सार्थक पहल के रूप में देखा जा रहा है।