News

अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट का अवलोकन, शहरी विकास का बना आदर्श मॉडल- (Date: 08-01-2026)

अहमदाबाद स्थित साबरमती रिवरफ्रंट में देश के एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी विकास प्रकल्प का अवलोकन करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम मानी जाती है, जिसकी आधारशिला उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए रखी थी। आज साबरमती रिवरफ्रंट शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं का उत्कृष्ट उदाहरण बन चुका है।

इस क्रम में साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित फ्लावर शो (पुष्प प्रदर्शनी) का भी भ्रमण किया गया। रंग-बिरंगे फूलों और मनमोहक सुगंध से सजी यह प्रदर्शनी प्रकृति की सुंदरता, पुष्पों की विविधता, आधुनिक बागवानी तकनीकों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत करती है।

ऐसे आयोजन न केवल शहरों को आकर्षक और जीवंत बनाते हैं, बल्कि आमजन को प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित भी करते हैं।