माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई दिशा में अग्रसर : विजय कुमार सिन्हा (Date: 01-03-2026)
पटना: बिहार के लोकप्रिय, कर्मठ और दूरदर्शी मुख्यमंत्री श्रीमान माननीय नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हाने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने संदेश में कहा कि श्रीमान माननीय नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कभी पिछड़े राज्य के रूप में पहचाने जाने वाले बिहार को आज सुशासन, सामाजिक न्याय और बुनियादी ढांचे के मजबूत विस्तार के माध्यम से “विकसित बिहार” के सपने की ओर दृढ़ता से आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि श्रीमान माननीय नीतीश कुमार की ईमानदारी, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उपमुख्यमंत्री ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
सिन्हा ने कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।