हिंदू नववर्ष पर भव्य जागरण शोभा यात्रा का आयोजन, क्षेत्र में दिखा आध्यात्मिक उत्साह- (Date: 18-03-2026)
जैतपुर उच्च विद्यालय से बढ़हिया लोहिया चौक तक हिंदू नववर्ष के पावन अवसर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर आयोजित जागरण शोभा यात्रा में भाग लेकर लोगों ने अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था का वातावरण बना रहा।
शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और पारंपरिक तरीके से इस आयोजन को भव्य रूप दिया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने मां भारती के सपूतों एवं क्षेत्र के सभी निवासियों को इस दिव्य परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाते हैं, बल्कि समाज में एकता और आध्यात्मिक जागरूकता भी बढ़ाते हैं।