पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि जनहित से जुड़े कार्यों में बाधा डालने वालों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाएं।