News

अंचलों की जिम्मेदारी राजस्व अधिकारियों को मिलेगी, हड़ताल में भी सेवाएं रहेंगी जारी- (Date: 28-03-2026)

पटना: उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि हड़ताल के दौरान भी राजस्व सेवाएं बाधित नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से सभी अधिकारियों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने बताया कि जो अधिकारी हड़ताल में शामिल नहीं होंगे, उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इससे अंचलों में कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी और दाखिल-खारिज, परिमार्जन, मापी सहित अन्य राजस्व कार्य प्रभावित नहीं होंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए सख्त प्रशासनिक व्यवस्था लागू की जाएगी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक अधिकार भी दिए जाएंगे।

सरकार का उद्देश्य है कि अंचल स्तर पर सभी सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहें और आम लोगों को समय पर राहत मिल सके।