News

गोपालगंज दौरे पर रहेंगे प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल (Date: 07-07-2026)

गोपालगंज, 07 जुलाई 2026: बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं गोपालगंज जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को अपने गोपालगंज दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। दिन की शुरुआत उन्होंने प्रखंड हथुआ के पंचायत सेमरांव में आयोजित सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का उद्घाटन कर की। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके बाद मंत्री श्री सिन्हा ने समाहरणालय सभागार, गोपालगंज में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिले में चल रही विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी विभागों को योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

दौरे के अंतिम चरण में श्री सिन्हा ने गोपालगंज में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भी भाग लिया, जहां जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और जिले के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।