News

गूगल के सहयोग से किसानों के लिए बीज से बाज़ार तक होगी डिजिटल व्यवस्था: (Date: 18-07-2026)

पटना से खबर है कि बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नई दिल्ली में गूगल के गवर्नमेंट बिजनेस हेड आशुतोष वदेर व उनकी टीम के साथ बैठक की। इस बैठक में कृषि क्षेत्र में डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल और किसानों को बीज से बाज़ार तक तकनीकी व्यवस्था देने पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्य बिंदु:

  • बैठक के बाद कृषि मंत्री ने बताया कि गूगल कृषि क्षेत्र में डिजिटल मॉडल एवं समाधान का विवरण विभाग को उपलब्ध कराएगा
  • विभाग अपनी आवश्यकताओं का समुचित आकलन कर तकनीकी विशेषज्ञों के साथ समन्वय स्थापित करेगा, ताकि किसानों के हित में सर्वाधिक उपयोगी तकनीकी व्यवस्था विकसित की जा सके
  • मंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर किसान का फार्मर आईडी बने, जो केवल एक पहचान-पत्र नहीं बल्कि किसान का डिजिटल अभिलेख होगा
  • इसमें किसान को मिलने वाले अनुदान और कोटायुक्त सुविधाओं के अंतर्गत प्राप्त होने वाली, कृषि उपज की सही सहित तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां एकीकृत रूप से उपलब्ध होंगी
  • बिहार में 96 प्रतिशत से अधिक किसान लघु एवं सीमांत हैं, छोटे जोत वाले किसानों के लिए भूमि ही सबसे बड़ी पूंजी और जीवन का आधार है
  • सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से किसानों तक पहुंचाना लक्ष्य है
  • मंत्री ने कहा कि बिहार के 76 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर है, और कृषि क्षेत्र में तकनीकी अद्यतनीकरण अर्थव्यवस्था और रोज़गार का सबसे बड़ा आधार है